कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का खरीदी केंद्र पर औचक निरीक्षण: बारिश के अलर्ट के बीच गेहूं सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश, बोले— लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के बीच बदलते मौसम और संभावित बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया है।

सिहोरा/जबलपुर

 कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज सिहोरा के जुझारी स्थित ‘स्पर्श वेयरहाउस’ खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर गेहूं खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और तुलाई कार्य की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

आगामी दिनों में मौसम खराब होने और संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खरीदी और तुलाई के काम में तेजी लाई जाए। जैसे ही गेहूं की तुलाई हो, उसे तुरंत और सुरक्षित रूप से गोदामों (वेयरहाउस) के अंदर संग्रहित किया जाए, ताकि खुले में रखे अनाज को बारिश से कोई नुकसान न पहुंचे।

 किसानों की सुविधा सर्वोपरि, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा:

किसानों की सुविधा और शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं। खरीदी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी स्वीकार नहीं की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान जबलपुर एसडीएम अभिषेक सिंह सहित संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 मुख्य बिंदु: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के प्रमुख निर्देश

 त्वरित तुलाई और परिवहन: तौले गए गेहूं को तुरंत परिवहन कर सुरक्षित गोदामों में भेजा जाए।

 अव्यवस्थाओं पर रोक: किसानों के लिए पेयजल, छांव और बैठने की मुकम्मल व्यवस्था हो।

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: तिरपाल और कैप कवर की व्यवस्था एडवांस में रहे ताकि अचानक बारिश होने पर अनाज को ढका जा सके।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View