कलेक्टर आशीष तिवारी ने जारी किया कार्य-विभाजन आदेश, प्रशासनिक कसावट और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

जिले में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

कटनी

राजस्व प्रशासन और कलेक्ट्रेट की आंतरिक शाखाओं के कामकाज में कसावट लाने के लिए जिले में पदस्थ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में यह बदलाव किया गया है।

जितेंद्र कुमार पटेल संभालेंगे एसडीएम कटनी की कमान

जारी आधिकारिक आदेश के तहत अब तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का दायित्व संभाल रहे संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार पटेल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी (SDM), कटनी नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और जनसुनवाई के मामलों में तेजी लाने के लिहाज से यह पदभार बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी पहुंचे कलेक्ट्रेट

वहीं, अब तक कटनी एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी में पदस्थ करते हुए नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और प्रभार सौंपने के निर्देश

कलेक्टर आशीष तिवारी ने अपने आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की संबंधित शाखाओं का संपूर्ण प्रभार विधिवत प्राप्त करेंगे, ताकि कलेक्ट्रेट व अनुभाग स्तर पर आमजन से जुड़े राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View