यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्देर्शों का उल्लंघन किया जाता है तो इसकी सूचना दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर दी जाये
दमोह
दमोह नगर के मध्य स्थित शास. म.ल.बा. कन्या उ. मा. विद्यालय दमोह में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग दमोह के संयुक्त तत्वाधान में 27 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक पॉच दिवसीय पुस्तक, स्टेशनरी एवं गणवेश मेला 2025 का आयोजन किया जायेगा।
मेले में दमोह जिले के समस्त निजी विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से 12वीं तक एनसीआरटी/ एससीआरटी एवं राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल द्वारा प्रकाशित समस्त कक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही इसी मेले में निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी दर पर स्टेशनरी एवं गणवेश क्रय की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
निजी विद्यालय जिला समिति दमोह द्वारा किसी भी निजी विद्यालय को एनसीआरटी/एससीआरटी एवं राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य किसी भी निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को लागू करने की अनुमति नहीं दी गयी है। यदि किसी निजी विद्यालय द्वारा नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते हेए निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की अनुशंसा कर विद्यार्थियों/अभिभावकों/पालकों को क्रय करने हेतु बाध्य किया जाता है तो संबंधित विद्यालय दण्डात्मक कार्यवाही के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। विद्यार्थियों/अभिभावकों/पालकों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्देर्शों का उल्लंघन किया जाता है तो इसकी सूचना दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर अवश्य दीजिए।
मेले में सभी विद्यार्थियों/अभिभावकों/पालकों को शामिल होकर अपनी पुस्तक, स्टेशनरी एवं गणवेश क्रय करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग दमोह सादर आग्रह किया गया है।




