उत्पीड़न व धमकी से खौफजदा युवती पहुँची SP दफ्तर, युवक पर लगाया ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का संगीन आरोप

 4 माह से झांसा देकर रख रहा था साथ, विरोध पर खुद को चाकू-ब्लेड से काटकर झूठे केस में फँसाने की देता है धमकी

  घर में घुसकर किया हुड़दंग, थाना स्तर पर महज NCR दर्ज होने से बेखौफ घूम रहा आरोपी; पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर।

थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की ढीली कार्रवाई और बेखौफ अपराधियों के हौसले का एक संगीन मामला सामने आया है। प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर बचैया रोड (वार्ड नं. 07) की निवासी रोशनी बाल्मीकि ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जबलपुर का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता ने SP कार्यालय में शिकायती आवेदन सौंपते हुए आरोपी प्रदीप दुबे के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और खुद के लिए सुरक्षा की माँग की है

एसपी कार्यालय में सौंपे गए आवेदन के अनुसार, ग्राम लडोई (थाना मझौली) निवासी प्रदीप दुबे (पिता स्व. गणेश दुबे) पिछले लगभग 4 महीनों से पीड़िता रोशनी बाल्मीकि को बहला-फुसलाकर व शादी का झांसा देकर अपने साथ मझौली लेकर आया था। आरोप है कि कुछ समय बीतने के बाद जब पीड़िता अकेली पड़ गई, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोपी आए दिन पीड़िता के साथ गाली-गलौज, बेदर्दी से मारपीट और गंभीर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगा।

पीड़िता रोशनी बाल्मीकि ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अब आरोपी के किसी भी झांसे में नहीं रहना चाहती और स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीना चाहती है। जब भी वह आरोपी की इस हैवानियत और अवैध दबाव का विरोध करती है, तो आरोपी मानसिक ब्लैकमेलिंग पर उतर आता है। आरोपी खुद को ब्लेड या चाकू से काटकर घायल करने का ड्रामा करता है और पीड़िता को उल्टे झूठे मामलों (खुदकुशी के प्रयास या प्रताड़ना) में फँसाने व जान से खत्म करने की धमकी देता है। आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा कर उस पर साथ रहने का अवैध दबाव बना रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक, बीते 5 अगस्त को दोपहर लगभग 3:00 बजे आरोपी प्रदीप दुबे पीड़िता के बचैया रोड स्थित निवास पर जबरन घुस आया। आरोपी ने अकारण ही गाली-गलौज करते हुए जमकर हुड़दंग और विवाद किया। आरोपी की इस हरकत को देखकर आसपास के लोग सहम गए। इस पूरी घटना के प्रत्यक्षदर्शी पड़ोस में रहने वाली प्रतिभा तिवारी, सरोज बाई और पीड़िता के मामा निरंजन गौतम हैं, जिन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता न्याय की उम्मीद में थाना मझौली पहुँची थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल औपचारिक NCR (क्रमांक 0641/2026, दिनांक 05/08/2026) कायम कर पीड़िता को कोर्ट जाने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्रवाई के कारण आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए हैं। आरोपी खुलेआम पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकियाँ दे रहा है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

SP से गुहार: “साहब! बचा लीजिए मेरी जान”

थाना स्तर से न्याय न मिलने पर अंततः पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर (ग्रामीण) के समक्ष उपस्थित होकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी प्रदीप दुबे के विरुद्ध आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए, ताकि वह बिना किसी डर के अपना जीवन यापन कर सके। एसपी कार्यालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
27FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View