दमोह जिले के जबेरा अंतर्गत कुसमी गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
जबेरा/कुसमी
चौरसिया ट्रैवल्स की बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में चाचा और 14 वर्षीय भतीजी की जान चली गई, जबकि मृतका की माँ जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवाही गांव निवासी **निशा रजक अपने देवर विमल रजक और बेटी साक्षी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडा से धनवाही लौट रही थीं। कुसमी गांव के पास आगे चल रही चौरसिया ट्रैवल्स की बस (नंबर MP 50 P 0313) के चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। रफ्तार तेज होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस के पिछले हिस्से में जा घुसी।
मृतक: साक्षी (14 वर्ष) और विमल रजक (25 वर्ष)। विमल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घायल:निशा रजक, जिनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। दुर्घटनाकारित बस, जो कटंगी-मझौली-सिहोरा मार्ग पर चलती है, उसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों के बयानों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जा रहा है।
घटना के बाद से पूरे धनवाही गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बालिका के दादाजी राजेंद्र रजक और मामा ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बस चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है।
अपील मझौली: न्यूज़ नेटवर्क सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और गति सीमा का पालन करें।
मझौली न्यूज नेटवर्क
संपर्क: 9407474756, 9424575756




