सिलेंडर डिलीवरी वाहन ने बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को रौंदा: एक की दर्दनाक मौत, दूसरी जबलपुर मेडिकल रेफर

 ग्राम हटोली में तेज रफ्तार वाहन का कहर, चालक की लापरवाही ने छीनी जान

 * मृतका कटनी जिले के स्लीमनाबाद की रहने वाली; आक्रोशित ग्रामीणों की जुटी भारी भीड़, पुलिस जांच में जुटी

मझौली

मझौली थाना अंतर्गत ग्राम हटोली में शनिवार को उस वक्त कोहराम मच गया जब गैस सिलेंडरों से भरे एक लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक महिला ने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। गंभीर हालत को देखते हुए घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घर लौटने का था इंतजार, काल बनकर पहुंचा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कल्लू बाई चौधरी (निवासी ग्राम इमलिया, स्लीमनाबाद, जिला कटनी) के रूप में हुई है। कल्लू बाई अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन तेज रफ्तार और बेहद अनियंत्रित ढंग से आ रहा था। चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और उसने सीधे बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

चीख-पुकार से दहला इलाका, मौके पर आक्रोश

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला लहूलुहान होकर दूर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर दिल दहला देने वाली चीख-पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज और चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर दौड़े। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में वाहन चालक की बेलगाम रफ्तार को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहन व चालक की पड़ताल जारी

घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नाजुक हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं, मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को चिह्नित करते हुए चालक की लापरवाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View