रिश्तेदारी का बहाना बना मांगी लिफ्ट, पेट्रोल पंप पर मौका पाकर बाइक लेकर चंपत हुआ शातिर

इंद्राना चौकी पुलिस की घेराबंदी: जबलपुर की ओर भाग रहे आरोपी को धर दबोचा, प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद

मझौली/इंद्राना।

रिश्तेदारी का झांसा देकर पहले हमदर्दी से लिफ्ट ली और फिर मौका मिलते ही विश्वास की धज्जियां उड़ाते हुए साथी की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना चौकी क्षेत्र में घटित इस सनसनीखेज वारदात पर पुलिस ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और चंद घंटों में जाल बिछाकर शातिर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल जब्त कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या था पूरा घटनाक्रम?

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मझौली के वार्ड क्रमांक 14 निवासी बबलू चौहान पिता गुड्डा चौहान (उम्र 27 वर्ष) किसी निजी कार्य के सिलसिले में ग्राम इंद्राना जाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान भटरिया मोहल्ला (वार्ड क्रमांक 11) निवासी रवि चौधरी पिता हल्ले चौधरी उसके पास पहुंचा। रवि ने इंद्राना में अपनी रिश्तेदारी होने की बात कही और साथ चलने का आग्रह किया। पड़ोसी होने के नाते बबलू ने उस पर भरोसा कर लिया और अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक MP20 ZD 7851) पर बैठाकर इंद्राना ले आया।

गुटखा लेने रुका फरियादी, गाड़ी लेकर उड़न छू हुआ शातिर

शाम करीब 5:00 बजे दोनों इंद्राना स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। बबलू ने बाइक को मुख्य मार्ग किनारे खड़ा किया और पास ही स्थित एक दुकान पर गुटखा लेने चला गया। इसी बीच रवि चौधरी के मन में लालच आ गया। मौका ताड़कर उसने किक मारी और बाइक लेकर तेजी से जबलपुर मार्ग की ओर भाग निकला। बबलू ने पीछे से आवाजें लगाईं, पीछा करने की कोशिश की और लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क साधा, लेकिन रवि ने फोन नहीं उठाया और भाग निकला।

परिजनों ने झाड़ा पल्ला, फिर पहुंचा चौकी

पीड़ित बबलू जब खोजबीन करते हुए आरोपी के घर पहुंचा, तो वहां मिले उसके भाई संतू चौधरी ने भी रवि के संबंध में किसी भी जानकारी से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर फरियादी तत्काल इंद्राना चौकी पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

इंद्राना पुलिस का एक्शन: मुखबिर तंत्र से आरोपी दबोचा

शिकायत मिलते ही इंद्राना चौकी पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत जबलपुर मार्ग और संभावित ठिकानों पर नाकाबंदी की। मुखबिर तंत्र और सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए संदेही रवि चौधरी को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्लैक-रेड कलर की बजाज प्लेटिना (MP20 ZD 7851) सुरक्षित बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इनका कहना है:

 “फरियादी की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम को सक्रिय किया गया था। संदेही को हिरासत में लेकर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया गया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।”

 — चौकी प्रभारी, इंद्राना

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
31FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View