मूर्तिकार के घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर टूटा कहर, कंधे व हाथ पर गंभीर चोटें, इंद्राना चौकी में जीरो एफआईआर दर्ज

 गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे ढोलक वादक को पिता-पुत्र ने लाठियों से पीटा, बीच सड़क पर दी जान से मारने की धमकी

मझौली/जबलपुर:

त्योहार की तैयारियों के बीच गणेश प्रतिमा पसंद करने पहुंचे एक ग्रामीण युवक पर स्थानीय दबंग पिता-पुत्र ने सरेराह लाठियां बरसा दीं। अकारण गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को न केवल लहूलुहान किया गया, बल्कि दोबारा इलाके में दिखने पर जान से खत्म करने की खुली चेतावनी भी दी गई। सनसनीखेज वारदात मझौली थाना क्षेत्र की इंद्राना चौकी अंतर्गत बरा मोहल्ला की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बिना नंबरी अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अकारण गालियां बकीं, विरोध किया तो डंडे लेकर टूटे

सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेठ निवासी 21 वर्षीय करन बर्मन पिता लुख्खी बर्मन, जो पेशे से ढोलक वादक है, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने साथी करन आदिवासी के साथ इंद्राना के बरा मोहल्ला आया था। वह स्थानीय मूर्तिकार होरीलाल चक्रवर्ती के यहां आगामी गणेशोत्सव के लिए प्रतिमा खरीदने की बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान इंद्राना निवासी उमेश चक्रवर्ती वहां पहुंचा और पीड़ित को देखते ही बिना किसी बात के मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। करन ने जब इस अभद्रता का विरोध करते हुए गाली देने से मना किया, तो उमेश का पिता संजू चक्रवर्ती हाथ में डंडा लहराते हुए मौके पर आ धमका और आव देखा न ताव, करन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में करन के बाएं कंधे और बाएं हाथ की हड्डियों पर गंभीर चोटें आई हैं।

बाजार में मची भगदड़, मूर्तिकार ने बचाई जान

दिनदहाड़े सड़क पर हुए इस खूनी हमले से बरा मोहल्ला में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों का भारी हुजूम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पूरी तरह बेकाबू थे। मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि यदि वह दोबारा इंद्राना की सीमा में नजर आया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। घटना के बाद मूर्तिकार होरीलाल चक्रवर्ती ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अपने वाहन में बैठाया और सुरक्षित इंद्राना पुलिस चौकी पहुंचाया।

पिता-पुत्र पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में शिकंजा

इंद्राना पुलिस चौकी के सउनि संतोष पटेल ने आहत करन बर्मन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू चक्रवर्ती और उमेश चक्रवर्ती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 295(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 00/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View