उम्मीदों पर ‘सरकारी वज्रपात’: शासकीय मेडिकल कॉलेज का सपना चकनाचूर, PPP मोड पर ही बनेगी ‘सेहत की दुकान’

पूर्व मंत्री घनघोरिया ने दागे फर्जी मार्कशीट और संदेहास्पद संस्था से अनुबंध के सवाल; कांग्रेस नेता दिव्यांशु बोले— सांसद-विधायक ने दिया जनता को धोखा

कटनी

बरसों से अपने जिले में एक पूर्णतः शासकीय मेडिकल कॉलेज का ख्वाब देख रही कटनी की जनता की उम्मीदों पर मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा के पटल पर पानी फेर दिया है। जन-भावनाओं और लगातार चले जनांदोलनों को दरकिनार करते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि कटनी में पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने का उसका कोई इरादा नहीं है।

सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए जब जबलपुर पूर्व के विधायक व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने यह मुद्दा गरमाया, तो सरकार की ओर से आए जवाब ने कटनीवासियों को गहरा झटका दिया।

फर्जी मार्कशीट केस और संदेहास्पद संस्था से अनुबंध पर घेरा

विधायक लखन घनघोरिया ने सदन में आरकेडीएफ (RKDF) समूह से जुड़ी ‘स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन’ को मेडिकल कॉलेज का ठेका दिए जाने पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा:

 STF जांच का सच:क्या इस संस्था से जुड़ी कंपनियों पर एसटीएफ (STF) में फर्जी मार्कशीट बनाने के आपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं हैं?

 सरकारी पैसा, निजी मुनाफा: क्या सरकार जनता के पैसे से एक ऐसी संस्था को खड़ा कर रही है जो जनसेवा के बजाय केवल व्यावसायिक हितों को साधेगी?

 अनुबंध निरस्तीकरण: क्या ऐसी दागी और संदेहास्पद पृष्ठभूमि वाली संस्था से अनुबंध निरस्त करने पर विचार किया जाएगा?

 उप मुख्यमंत्री का दो टूक जवाब: “कोई विचार नहीं, कोई जांच नहीं

सदन में उठे सवालों का जवाब देते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया:

 1. जांच से इनकार: मंत्री ने कहा कि वर्तमान में उक्त संस्था के खिलाफ एसटीएफ में कोई जांच लंबित नहीं है।

 2. PPP मोड का बचाव: उन्होंने तर्क दिया कि प्राइवेट और PPP मोड के मेडिकल कॉलेजों से भी जनता को लाभ मिलता है, इसलिए संस्था की निष्ठा पर शंका निर्मूल है।

 3. सरकारी खजाने की बचत: राज्य सरकार ने वित्तीय संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए PPP मॉडल चुना है।

 4. जनता में कोई गुस्सा नहीं: मंत्री ने दावा किया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इस व्यवस्था से जनता में कोई आक्रोश या रोष नहीं है।

 “जनता से छलावा, सांसद-विधायक के वादे निकले झूठे”: दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु

सरकार के इस जवाब के बाद कटनी का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने सरकार के रुख को कटनी की जनता के साथ सीधा विश्वासघात करार दिया।

दिव्यांशु मिश्रा का तीखा हमला:अगर संस्था इतनी ही पाक-साफ थी, तो कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जी को अपना भूमिपूजन कार्यक्रम अचानक रद्द क्यों करना पड़ा? क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा और मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने समय-समय पर जनता से शासकीय मेडिकल कॉलेज का झूठा वादा कर वोट बटोरे। जनता, छात्रों और NSUI के आंदोलनों की अनदेखी करने वाली इस सरकार के खिलाफ अब सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।”

कटनी की बड़ी आबादी लंबे समय से रीवा या जबलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर है। जनता का मानना है कि PPP मोड (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पर बनने से इलाज महंगा होगा और गरीब तबका बेहतर इलाज से वंचित रह जाएगा। सरकार का यह फैसला जनता के लिए ‘राहत’ कम और ‘निजी हाथों में स्वास्थ्य सेवा सौंपने’ जैसा अधिक नजर आ रहा है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View