कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन की बड़ी बैठक संपन्न: शैक्षणिक गुणवत्ता और बसों के संचालन पर जोर

15 जुलाई को भंवरताल संस्कृति थिएटर में होगा नशा मुक्ति का भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम

 स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश

जबलपुर

जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन और जिले की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित शिक्षा विभाग के तमाम आला अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शैक्षणिक गुणवत्ता और सांदीपनि स्कूलों की समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने शासकीय स्कूलों में बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश (एडमिशन) और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही, बैठक में सांदीपनि विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सांदीपनि योजना के अंतर्गत शामिल किए गए विद्यालयों के भवनों के उचित और बेहतर उपयोग को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन के लिए बस रूट्स और बसों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये

स्कूल प्रबंधन की समीक्षा के उपरांत कलेक्टर श्री सिंह ने कल 15 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कल सुबह 11:30 बजे से शहर के प्रतिष्ठित भंवरताल स्थित संस्कृति थिएटर*

 में नशा मुक्ति को लेकर इस विशेष कार्यक्रम का गरिमामय और प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View