सरकारी शिक्षक की धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा; पत्नी को लिखित में गिफ्ट किया कमरा, फिर उसी में ताला जड़कर लाठियों से पीटा

जबलपुर जिले के पौड़ा (मझौली) में रहने वाली प्रताड़ित महिला दुर्गा दाहिया मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला कानूनी दस्तावेज़ सामने आया है

जबलपुर (मझौली/सिहोरा)

 सरकारी स्कूल के शिक्षक पति सुनील कुमार दाहिया ने न केवल मंदिर में शादी की बात स्वीकार की थी, बल्कि कानूनी तौर पर अपनी पत्नी को घर का एक हिस्सा उपहार में भी दिया था। इस दस्तावेज़ के सामने आने के बाद अब आरोपी शिक्षक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पीड़िता ने इन पक्के सबूतों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) जबलपुर के समक्ष जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता दुर्गा दाहिया (36 वर्ष), निवासी मझौली ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका पहला विवाह वर्ष 2009 में हुआ था, जिससे उसकी 15 वर्ष की एक बेटी (माही) है। पहले पति की प्रताड़ना के कारण वह अपने मायके में रह रही थी।
इसी दौरान, ग्राम पौड़ा निवासी सुनील कुमार दाहिया (जो पेशे से सरकारी शिक्षक है) और पहले से तलाकशुदा है, ने रिश्तेदारों के माध्यम से दुर्गा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। सुनील के झांसे में आकर दुर्गा ने फरवरी 2025 में विष्णु वराह मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद 5 मार्च 2025 को पब्लिक नोटरी (प्रदीप शुक्ला, मझौली) के समक्ष बाकायदा शपथ पत्र निष्पादित कर सुनील ने दुर्गा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
नया खुलासा: नोटरी पर खुद लिखकर दिया था कमरा
सामने आए नए दस्तावेज़ के अनुसार, आरोपी पति सुनील कुमार दाहिया (41 वर्ष) ने 5 मार्च 2025 को पब्लिक नोटरी के समक्ष रजिस्ट्रेशन नंबर 560/25 के तहत एक स्वतंत्र शपथ पत्र भी निष्पादित किया था। इस कानूनी शपथ पत्र की कंडिका-2 में सुनील दाहिया ने खुद स्वीकार करते हुए लिखा था: “यह कि मैं अपनी स्वेच्छा से अपने घर में एक कमरा 8×12 अपनी पत्नी दुर्गा दाहिया को उपहार में दे रहा हूं, आज से इस कमरे में इनका ही अधिकार रहेगा।”*
वादे से पलटा शिक्षक, शुरू हुआ जुल्म का खेल
शिकायत के मुताबिक, कम पढ़ी-लिपि दुर्गा को अपने जाल में फंसाने के महज एक महीने बाद ही शिक्षक सुनील और उसके साथ रहने वाली उसकी मां ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोपी पति अपने ही लिखित वादे से मुकर गया और जिस 8×12 के कमरे को उसने पत्नी को ‘उपहार’ में देने का शपथ पत्र दिया था, उसमें उसने ताला जड़ दिया। दुर्गा को छोटी-छोटी बातों पर गंदी गालियां देना, खाना-पीना न देना और घर से बाहर निकालने के लिए मारपीट पर आमादा हो जाना उसकी आदत बन गई।
लाइट चालू करने को लेकर मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई
मामला तब और बिगड़ गया जब 14 जून 2026 की शाम करीब 6:00 बजे सुनील शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया। जब दुर्गा ने उससे लाइट चालू करने को कहा, तो वह आगबबूला हो गया। आरोपी सुनील ने दुर्गा को लात-घूंसों और लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। जब बीच-बचाव करने दुर्गा की 15 वर्षीय बेटी माही आई, तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से धक्का दे दिया, जिससे मासूम को भी चोटें आईं।
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता पहुंची जनसुनवाई
घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद पीड़िता को सिहोरा थाना ले जाया गया, जहाँ शासकीय अस्पताल में उसका मुलाहिजा (मेडिकल) कराया गया। डॉक्टरों ने चोटों को साधारण प्रकृति का बताया।
थाने में सिर्फ NCR दर्ज: सिहोरा पुलिस ने इस मामले में तत्परता न दिखाते हुए केवल धारा 174 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत असंजेय अपराध की रिपोर्ट (NCR No. 0702/2026) दर्ज की और मामला पति-पत्नी का बताकर कोर्ट जाने की सलाह दे दी।
स्थानीय पुलिस की इस ढीली कार्रवाई से निराश होकर पीड़िता दुर्गा दाहिया ने 28 जून 2026 को जबलपुर एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में दोनों शपथ पत्रों (शादी और कमरे के उपहार पत्र) के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने मांग की है कि अपनी ही लिखित बात से मुकरने वाले और मां-बेटी पर लाठियां भांजने वाले इस शासकीय शिक्षक के खिलाफ घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का आपराधिक मामला (FIR) दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View