मनमोहन नगर स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर नदारद; महिला सफाई कर्मी नाप रही थी मरीजों का बीपी!

संस्कारधानी के मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जबलपुर

अस्पताल में इलाज के लिए तड़पते मरीजों को देखने के लिए न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही जिम्मेदार स्टाफ। हद तो तब हो गई जब अस्पताल की एक महिला सफाई कर्मी मरीजों का बीपी (ब्लड प्रेशर) नापते हुए कैमरे में कैद हो गई।

अस्पताल में पसरा था सन्नाटा, तड़प रहे थे मरीज

जानकारी के अनुसार, देर रात जब कुछ मरीज गंभीर हालत में इलाज के लिए मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो वहां ड्यूटी से डॉक्टर और स्टाफ गायब थे। इमरजेंसी वार्ड में सन्नाटा पसरा हुआ था। जिम्मेदार डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी में अस्पताल की महिला सफाई कर्मी ही मरीजों का चेकअप कर रही थी। इस नजारे को देखकर मरीज और उनके परिजन दंग रह गए।

युवक कांग्रेस का हंगामा, अस्पताल परिसर में दिया धरना

इस घोर लापरवाही की भनक लगते ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अस्पताल की बदहाली और डॉक्टरों की मनमानी को देखकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वे तुरंत अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ तत्काल सस्पेंशन की कार्रवाई की जाए।

यह जबलपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा है। जहां डॉक्टरों की जगह सफाई कर्मी इलाज कर रहे हैं। जब तक दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, हमारा विरोध जारी रहेगा।”

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता

रात में ही पहुंचे CMHO डॉ. नवीन कोठारी, दिया कार्रवाई का भरोसा

हंगामे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवीन कोठारी देर रात खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और वहां मौजूद गंभीर मरीज का तुरंत डॉक्टरों को बुलाकर इलाज शुरू करवाया। CMHO डॉ. कोठारी ने प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत कराया और विश्वास दिलाया कि इस गंभीर लापरवाही की जांच कर दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि करोड़ों रुपये के बजट वाले सरकारी अस्पतालों में रात के वक्त गरीब मरीजों की जान किसके भरोसे छोड़ी जा रही है?

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View