बरगी बांध में हुए दुखद हादसे के बाद जिला प्रशासन और बचाव दल पूरी तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के साथ मिलकर अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्रीय सांसद श्री आशीष दुबे सहित जिले के तमाम आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं। मौके पर राहत कार्यों की निगरानी के लिए निम्नलिखित अधिकारी स्वयं मौजूद हैं:
श्री धनंजय सिंह (संभागायुक्त) श्री प्रमोद वर्मा (आईजी)
श्री राघवेंद्र सिंह (कलेक्ट्रर) श्री संपत उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक)
रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार पानी में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बचाव कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक अंतिम व्यक्ति तक मदद नहीं पहुँच जाती।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और रेस्क्यू टीम को कार्य में सहयोग करने की अपील की है।




