कानून का खौफ खत्म: गर्ग चौराहे पर युवक पर लोहे की रॉड से ‘तालिबानी’ हमला, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का

कटनी

गुरुवार सुबह शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ग चौराहा से हीरागंज मार्ग ओवरब्रिज के पास, बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 11:00 बजे जब सड़क पर लोगों की आवाजाही जोरों पर थी, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने एक युवक को घेर लिया। हमलावर पूरी तैयारी के साथ लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पीड़ित को जमीन पर पटक दिया और बेखौफ होकर उस पर रॉड से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले की बर्बरता ऐसी थी कि देखने वालों की रूह कांप गई।

इस पूरी वारदात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर किसी ‘तालिबानी’ अंदाज में युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद भीड़ केवल मूकदर्शक बनी रही। लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन दहशत के कारण किसी ने भी बीच-बचाव करने या पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

घायल युवक हीरागंज का निवासी बताया जा रहा है, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस हमले की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। शहर के हृदय स्थल और कोतवाली थाना क्षेत्र के इतने करीब हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधी इतने बेखौफ होकर वारदात कर सकते हैं, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे समझे?

घटना के बाद से शहर के नागरिकों में पुलिस के प्रति भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने मांग की है कि:वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की तुरंत पहचान की जाए।

आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर ऐसी सख्त कार्रवाई हो जो मिसाल बने।

शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाई जाए।

फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या कटनी में अपराधी पुलिस से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं?

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View