सांसद आशीष दुबे की अध्यक्षता में ‘दिशा’ समिति की बड़ी बैठक कल, कलेक्टर ने कसी अधिकारियों की नकेल

जिले के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए शनिवार, 25 अप्रैल को जिला पंचायत परिसर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है।

जबलपुर

लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी जाएगी।

बैठक के एजेंडे में जिले के बुनियादी विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है:

 अमृत परियोजना व जल जीवन मिशन: नगर निगम और नगरीय निकायों में अमृत योजना के कार्यों सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) और जल निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा होगी।

 स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण की वर्तमान स्थिति और बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine)अभियान के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 यातायात व्यवस्था:शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आरटीओ और एएसपी ट्रैफिक के साथ विशेष विचार-विमर्श होगा।

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है:

 उपार्जन व खाद वितरण: फसल उपार्जन की तैयारियों के साथ-साथ उर्वरक वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था की समीक्षा होगी।

 बिजली व सिंचाई: किसानों को विद्युत आपूर्ति की स्थिति और NVDA की नहरों के रखरखाव व उनकी कार्यक्षमता पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।

बैठक की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने एजेंडे में शामिल विषयों की पहले ही विस्तृत समीक्षा कर ली है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

 1. सभी विभाग अपनी अद्यतन (Updated) जानकारी, पीपीटी और फोल्डर तत्काल तैयार करें।

 2. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।

 3. सभी जानकारी समय सीमा के भीतर जिला पंचायत कार्यालय में जमा कराई जाए।

 विकास कार्यों की फाइलों में दर्ज आंकड़े और धरातल की सच्चाई के बीच के अंतर को पाटने के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View