मध्य प्रदेश में सूरज के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
जबलपुर
भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर जबलपुर कलेक्टर **राघवेंद्र सिंह** ने जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं के समय में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है।
7:30 बजे से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले की सभी शासकीय और अशासकीय (निजी) शालाओं का संचालन अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही किया जाएगा। यह नियम नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं पर लागू होगा।
प्रभावी तिथि:यह नया समय 21 अप्रैल से लागू माना जाएगा।
सभी बोर्ड पर लागू:यह आदेश सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और एमपी बोर्ड सहित सभी परीक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।
शिक्षकों के लिए निर्देश: स्कूल का समय छात्रों के लिए बदला है, लेकिन शिक्षकों को शाला में उपस्थित रहकर नामांकन, [Aadhaar Redacted] अपडेशन अपार आईडी (APAAR ID) और अन्य प्रशासनिक कार्यों को समय सीमा में पूरा करना होगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी परिवर्तन
स्कूली बच्चों के साथ-साथ छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी संशोधन किया है। अब जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
कलेक्टर का संदेश: “तापमान में वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाना अनिवार्य था ताकि बच्चों को दोपहर की भीषण तपन से बचाया जा सके।”
प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करें। अभिभावकों ने प्रशासन के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत किया है।




