मझौली ब्लॉक में जन अभियान परिषद की पहल, ग्रामीणों को जल बचाने के लिए किया जागरूक
मझौली (जबलपुर)
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड मझौली के ग्राम पंचायत दर्शनी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक प्रभावी एवं जन-जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया और तालाब की साफ-सफाई कर उसे उपयोग योग्य बनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम दर्शनी स्थित बड़े तालाब के विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से तालाब की सफाई कर जल स्रोत को संरक्षित एवं उपयोगी बनाने का प्रयास किया।
इस पहल ने “जल है तो कल है” का संदेश जमीन पर उतारने का काम किया
यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरजी (सेक्टर क्रमांक-1 पोंडा) द्वारा आयोजित किया गया, जो कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती नूपुर खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में—सरपंच सुमित राय ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया रोजगार सहायक विवेक तिवारी एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष अरविंद दुबे ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही परामर्शदाता पूनम चौबे, मनीष अवस्थी, सतीश पाठक, सचिन नामदेव एवं नीरज दुबे ने अपने विचार रखते हुए कहा— “जल के बिना जीवन असंभव है, इसलिए हर व्यक्ति को जल बचाने के लिए जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।”
अभियान में CMCLDP विद्यार्थियों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों—मेघा तिवारी, प्राची व्यास, नंदिनी पटेल, दुर्गा पटेल, शालिनी पाटकर सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।




