कसरावद थाने का कार्यवाहक एएसआई ₹7 हजार लेते धरा, ₹20 हजार की थी मांग
खरगोन (मध्यप्रदेश)
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में खरगोन जिले के कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक एएसआई रवीन्द्र कुमार गुरू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है
मामले की शुरुआत ग्राम चंदावड निवासी किसान श्यामलाल उपाध्याय** की शिकायत से हुई।किसान ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसकी शिकायत के निराकरण के नाम पर ₹20,000 की रिश्वत मांगी लोकायुक्त टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया
आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप प्लान तैयार किया गया योजना के तहत टीम ने कसरावद बस स्टैंड पर जाल बिछाया, जहां एएसआई को ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
जैसे ही यह खबर सामने आई, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आम जनता में भी इस कदम को लेकर संतोष और उम्मीद की भावना देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में डर पैदा होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।”




