शासकीय उचित मूल्य दुकान पर मार्च-अप्रैल और मई-जून का एकमुश्त राशन सामग्री का वितरण होगा
देवास
जिले के पात्र परिवार मार्च एवं अप्रैल का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल तक तथा मई एवं जून का एकमुश्त राशन 01 से 31 मई तक लें
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में मार्च-अप्रैल एवं मई-जून माह में 02-02 माह की राशन सामग्री अग्रिम आवंटन एवं वितरण की जायेगी। उन्होंने बताया कि माह मार्च एवं अप्रैल का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल 2026 तक वितरण जायेगा तथा माह मई एवं जून 2026 का एकमुश्त राशन का वितरण 01 मई से 31 मई 2026 तक किया जायेगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने जिले में समस्त पात्र परिवारों से अपील की है कि माह मार्च एवं अप्रैल माह का एकमुश्त राशन 15 अप्रैल 2026 तक तथा माह मई एवं जून माह का एकमुश्त राशन 01 मई से 31 मई 2026 तक संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित होकर प्राप्त करें तथा राशन प्राप्ति की पीओएस मशीन की माहवार पावती भी प्राप्त करें।




