31.7 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

स्वीकृत प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री सिंह

भोपाल

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित बैको के प्रतिनिधियों से बैंकवार प्राप्त प्रकरणों के निराकरण एवं निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रकरण कई बैको में लक्ष्य के अनुरूप निराकरण नही किए गए है। जो अत्यन्त ही खेदजनक है कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुयें निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स जो प्रकरण स्वीकृत हो गये उनका वितरण एक सप्ताह के अंदर किया जाना सुनिश्चित कर तथा ऐसे प्रकरण जो अभी तक लंबित है उनका निराकरण 15 दिवस के अंदर किया जाकर हितग्राही को लाभ वितरित कर अवगत करायें ताकि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों का निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बैंको में भेजे गये प्रकरणों की लगातार मॉनीटरिंग करे ताकि निर्धारित समय पर लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लाभ सुनिश्चित हो। बैंकर्स के साथ विभागीय अधिकारी संयुक्त रूप से प्रकरणों की जॉच करें। यदि लाभार्थी के आवेदन के संबंध में किसी भी दस्तावेज की कमी हो उसे विभागीय अधिकारी पूर्ण करवाएं। वही बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसी प्रकरण के निराकरण करने में यदि कोई कठिनाई आ रही है तो संबंधित विभाग के साथ-साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी अवगत करायें।

समीक्षा के दौरान पशुपालन, मत्स्य, स्व-सहायता समूह, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रकरण जो बैको में भेजे गये है उनके वितरण के साथ-साथ निर्धारित किए गए लक्ष्य की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करे।

कलेक्टर ने एलडीएम को इस आशय के निर्देश दिए कि बैंकों से तत्परता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों का निराकरण कराकर वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही टीएल बैठक मे वितरण किए गए प्रकरणों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। उन्होने सीएम हेल्पलाइन की शिकायते जो बैंकों में लंबित है उनके निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर आगामी टीएल बैठक में अवगत कराये।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी बैंकर्स से कहा कि शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ के जो भी प्रकरण निराकरण हेतु लंबित उनका निर्धारित समयावधि में निराकरण कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेगे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View