भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की मंशा के अनुसार जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ…
कटनी
“हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”..दिलाई। इस दौरान लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,धनराज चौधरी, नरेश राठौर, सत्येंद्र सोनी, गोदफ्रिज किस्पोट्टा एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।




