31.7 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा का आगमन 22 को

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर गुरूवार 22 जनवरी को जबलपुर आगमन होगा।

जबलपुर

श्री नड्डा गुरूवार की शाम 5 बजे नई दिल्‍ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाईन स्थित निवास पहुंचेंगे तथा यहां से शाम 6.30 बजे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद श्री आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना होंगे। सांसद कार्यालय से आप शाम 7.40 बजे सुभाषचंद्र बेनर्जी मार्ग सिविल लाईन पचपेढी़ स्थित पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास के लिए प्रस्‍थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री शुक्रवार 23 जनवरी को सिविल लाईन पचपेढी़ से सुबह 10.50 बजे सि‍टी बंगाली क्‍लब पहुंचेंगे तथा यहां सिद्धी वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्‍दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। श्री नड्डा दोपहर 12.30 बजे सिटी बंगाली क्‍लब से डुमना एयरपोर्ट प्रस्‍थान करेंगे तथा दोपहर 1 बजे डुमना एयपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर द्वारा कटनी रवाना होंगे। कटनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री का शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। वे डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.45 बजे गौरीघाट पहुंचेंगे तथा यहां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। श्री नड्डा गौरीघाट से शाम 7 बजे सिविल लाईन पचपेढ़ी रवाना होंगे तथा यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाईन पचपेढी़ से डुमना एयरपोर्ट प्रस्‍थान करेंगे और दोपहर 2 बजे डुमना एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्‍ली रवाना होंगे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View