26.3 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किये जायेंगे ग्रामोत्सव का कार्यक्रम.

राज्य शासन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने

जबलपुर

, पात्र व्यक्तियों की शासन की कल्याणकारी योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिले में स्वामी विवेकानन्द की जयंती से आज 12 जनवरी से शुरू हुये ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ग्राम उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक चलाये जा रहे पन्द्रह दिनों के ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 जनवरी तक प्रस्तावित है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर 15 से 18 जनवरी तक तथा सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 18 से 26 जनवरी तक ग्रामोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

ग्रामोत्सव के कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम चौपालें, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक संपर्क की गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशा मुक्त समाज एवं गौसंरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाया जायेगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

इसी प्रकार विकासखण्ड एवं सेक्टर स्तर पर ग्रामोत्सव के कार्यक्रमों में परिवार संपर्क, खेलकूद स्पर्धा, प्रतिभा सम्मान, रंगोली निर्माण एवं जैविक कृषि प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां होंगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में युवा रैली, स्वदेशी शपथ, कॅरियर परामर्श सत्र, बौद्धिक संगोष्ठी तथा साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View