31.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

संकल्प से समाधान अभियान का विभाग तत्परता से करें क्रियान्वयन : संभागायुक्त श्री सिंह

संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की।

जबलपुर

इस बैठक में उन्होंने विशेषकर संकल्प से समाधान अभियान, कौशल विकास योजना, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस 7-8 अक्टूबर बैठक के कार्यवाही बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की।

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि शासन निर्देशानुसार सुशासन व स्वराज हेतु प्रतिबद्ध विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य अंतर्गत शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों/ नगरीय निकायों /तहसील एवं जिला स्तर पर उसके पात्र हितग्राहियों तक समय सीमा में पहुँचाने के लिए संकल्प से समाधान अभियान दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग करें।

संभागायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की समीक्षा के दौरान योजना के उद्देश्य अनुसार युवाओं को भविष्य उन्मुख कौशलों से सशक्त कर स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त संचालक कौशल विकास को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत रोजगारोन्मुख ग्रीन डिजिटल एवं समावेशी कौशलों पर शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थी अभिप्रेरण, जागरूकता अभियान हेतु सम्बंधित विभागों/ संस्थाओं से समन्वय कर लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करें।

कमिश्नर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में न्‍यून प्रदर्शन वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अपेक्षित प्रगति लायें और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। बैठक में उन्होंने कलेक्टर -कमिश्नर कांफ्रेंस के कार्यवाही बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की विभागवार विस्तृत समीक्षा कर समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View