जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
कटनी (24 दिसम्बर)–
मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा/रहूंगी और शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी। सुशासन दिवस पर यह शपथ जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर 2025 के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस” के रूप में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर सर्व श्री जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी,कमलेश सैनी,ऋषि राज चढ़ार, विजयलक्ष्मी मरावी,मृगेंद्र सिंह, पंकज नामदेव, सुरभित अग्रवाल,योगेंद्र कुमार असाटी, राजकुमार पांडे, नरेश राठौर, उमेश सोनी,मोहम्मद आरिफ एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
जनपद पंचायत कार्यालयों में भी दिलाई गई सुशासन दिवस पर शपथ
सुशासन दिवस पर जनपद पंचायत कटनी में श्री प्रदीप सिंह,बहोरीबंद में श्री अभिषेक कुमार झा, रीठी में राजेश नरेंद्र सिंह एवं अन्य जनपद पंचायतों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।




