18.7 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और बीआरसी में स्कूलों में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की ली जानकारी

शालाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छता के साथ, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराए जाने की सतत् रूप से निगरानी करने के निर्देश

कटनी (3 दिसम्बर)

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समय-समय पर समीक्षा बैठकों में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी और बीआरसी ने संयुक्त रूप से शासकीय प्राथमिक शाला मुरवारी एवं देवरी पहुंच कर मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। इस दौरान जनपद सदस्य दीपू बैरागी ने छात्रों के हित में उपयोगी सुझाव और सहयोग दिया। जनपद सीईओ श्री कोरी ने शाला प्रभारी एवं स्व सहायता समूह को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने अध्यापकों से भी अध्यापन कार्य के विषय में संवाद किया।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View