कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज सिहोरा और मझौली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जबलपुर
उन्होंने सिहोरा के पास दीपमाला वेयर हाउस गढ़चपा, गौरहा में भुवनपति वेयर हाउस, मझौली तहसील के बैहरकला में श्रीलक्ष्मी वेयर हाउस का निरीक्षण कर उपार्जित धान को रखने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि जितने वेयर हाउस हैं उनके नियंत्रण एसडीएम अपने पास रखे। अधिकारी नियमित रूप से गोदामों का निरीक्षण करते रहें। गोदामों में सीसीटीव्ही कैमरा व वाईफाई का एक्सेस एसडीएम के पास भी हो। एसडीएम को निर्देशित किया कि वे सभी गोदामों के लिए कंट्रोल रूम बनायें। इस दौरान एसडीएम, वेयर हाउस से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




