26.3 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

एसआईआर :-कलेक्टर ने किया तीन बीएलओ का प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान.

शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन करने पर हुआ सम्मान.

जबलपुर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले तीन बीएलओ का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने आज शुक्रवार की शाम कलेक्टर कार्यालय में सम्मान किया। सम्मानित होने वाली तीनों बीएलओ महिला हैं। कलेक्टर ने तीनों बीएलओ को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

कलेक्टर श्री सिंह ने तीनों बीएलओ की लगन और निष्ठा की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी। उन्होंने इन तीनो बीएलओ के इस कार्य को अन्य बीएलओ के लिये अनुकरणीय बताया। सम्मानित होने वाली बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र बरगी के मतदान केंद्र क्रमांक 248 की श्रीमती वंदना चढार, विधानसभा क्षेत्र पनागर के मतदान केंद्र क्रमांक 33 की बीएलओ श्रीमती सुमनलता कोरी तथा विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के मतदान केंद्र क्रमांक 204 की बीएलओ श्रीमती सुनीता पटेल शामिल हैं। तीनों बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार श्रीमती वंदना चढार ने अपने मतदान केंद्र के सभी 450 मतदाताओं, श्रीमती सुमनलता कोरी ने सभी 721 मतदाताओं एवं श्रीमती सुनीता पटेल ने अपने मतदान केंद्र के सभी 1007 मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है।

शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ के सम्मान के कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते भी मौजूद थीं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View