जिला पंचायत में आज ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने व उसके क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर स्तर पर सफाई साथियों का चिन्हांकन किया गया।
जबलपुर
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से उपस्थित सभी साथियों को इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से सफाई साथियों को समाज में अपनी विशिष्ट पहचान एवं सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही रोजगार के अवसर मिलेगें। सफाई साथियों द्वारा किये गये अच्छे कार्य का माउथ पब्लिसिटी द्वारा इस अभियान को गति प्राप्त होगा और आगामी तीन माहों में जिले संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वयन किया जायेगा। इसके लिये नॉलेज पार्टनर एवं मीडिया पार्टनर का भी सहयोग लिया जायेगा। चिन्हांकित सभी साथियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं सफाई किट प्रदान की जावेगी, जिसमें इलेक्ट्रिक एवं बैटरी से संचालित प्रेसर मशीन, बैटरी संचालित लंबे हैण्डल के ब्रश, सुरक्षा किट इत्यादि प्रशिक्षण प्राप्त साथियों को दिया जावेगा। बैठक में कुल 18 क्लस्टर से 34 साथी उपस्थित हुये, जिसमें से 12 दीदी साथी सम्मिलित हुये। इसमें से 18 सफाई साथियों का चिन्हांकन किया गया।




