19.6 C
Jabalpur
Saturday, February 28, 2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रभावी क्रियान्‍वयन हो – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रभावी क्रियान्‍वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

जबलपुर

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.25 लाख युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इन्टर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। जियमें एक साल की इन्टर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5 हजार रूपये का स्टायफंड दिया जायेगा और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 6 हजार रूपये एकमुश्त दिये जायेगें। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 10 नवम्‍बर है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर किये जा सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एमपी आनलाइन कियोस्क पर उपलब्ध है। युवाओं की सुविधा के लिये जिला प्रशासन द्वारा 10 नवम्‍बर को सुबह 10 बजे से जबलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कला निकेतन पोलिटेक्निक महाविद्यालय, नचिकेता कॉलेज, श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज, ज्ञानगंगा कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज एवं ग्लोबल कॉलेज पर योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिये शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक युवा समस्त दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए पात्रता आयु 21 से 24 वर्ष आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक है। यह पूर्णकालीन रोजगार अथवा शिक्षा में संलग्न नहीं हैं। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में निर्देश है कि 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक बी.ए., बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा हो। योजना में दिये गये प्रावधानों के तहत आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, एनआईडी, आईआईआईटी एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविधालयों से स्नातक, सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए इत्यादि कोर्स में संलग्‍न प्रतिभागी तथा किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं तथा किसी भी कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया हो और परिवार की आय 8 लाख से अधिक अधिक या परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी कर्मचारी है आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा‍ कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक पायलेट प्रोजेक्‍ट है अत: इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारी व संस्‍था प्रमुख प्राथमिकता से कार्य करें।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View