ढाबा की आकस्मिक जाँच में चार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त.

खाद्य विभाग द्वारा आज शनिवार को कटंगी बायपास रोड, कठौन्दा स्थित पाण्डव ढाबा की आकस्मिक जाँच की गई ।

जबलपुर

सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे द्वारा की गई जाँच के दौरान ढाबा संचालक शोभित यादव भी मौजूद थे ।

जाँच करने पर ढाबा में एचपी कम्पनी के घरेलू प्रवर्ग (14.2 किलो क्षमता) के चार रसोई गैस सिलेंडर पाये गये । जाँच के दौरान ढाबा संचालक द्वारा गैस सिलेंडरों से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये । ढाबे में पाये गए चार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, दो अमानक रेगुलेटर, दो रबर पाइप आदि वस्तुओं को जप्त किया गया । जप्तशुदा गैस सिलेडरों को सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से विश्वनाथ गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया ।

सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे ने बताया कि ढाबा संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रवृत्त द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश-2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर प्रकरण तैयार किया गया है l

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View