26.3 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

कलेक्टर श्री प्रसाद ने शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतगणना संपन्न होने पर “टीम कटनी” को सराहा, दी शाबाशी

राजनैतिक दलों , मतगणना कर्मियों, पुलिस व सुरक्षा बलों और मीडिया कर्मियों के प्रति जताया आभार

कटनी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार 4 जून को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतगणना कार्य संपादित एवं संपन्न कराने के लिए “टीम कटनी” के योगदान की सराहना करते हुए शाबाशी दी है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं,अधिकारियों- कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों , मीडियाकर्मियों और राजनैतिक दलों सहित जिले के नागरिकों के प्रति शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपादित कराने में मिले मतगणना सहयोग के प्रति आभार जताया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सभी की कड़ी मेहनत की वजह से लोकसभा चुनाव में मतदान, मतगणना और स्वीप गतिविधियों में मतदाताओं और ‘टीम कटनी’ का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ ‌व्यवस्थित और सुचारू रुप से मतगणना संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। साथ ही चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने भी सराहनीय कार्य किया है।

जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ मतदान करने सहित निर्वाचन व्यवस्थाओं में भी शानदार सहभागिता निभाई। मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति दी।साथ ही नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़- चढक़र हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उमंग और उत्साह से मतदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वीप गतिविधियों के समाचारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में रचनात्मक भूमिका निभाई।।साथ ही स्काउट-गाईड एवं एनएसएस के छात्रों द्वारा मतदान के समय उपयोगी भूमिका निभाई गई, जो सराहनीय है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि मतदान दलों को लाने-ले जाने और अन्य कार्यों में लगे वाहन चालकों के सहयोग के बिना यह निर्वाचन कार्य भली-भांति संपादित नहीं हो पाता, इनके पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के फलस्वरूप यह कार्य व्यवस्थित स्वरूप में संपादित हुआ है। इसके लिए सभी वाहन चालक भी बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा स्वसहायता समूह, सामाजिक संगठनों सहित अन्य सभी संस्थाओं ने भी लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित करने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View