जिले के अन्य नगरीय निकाय अगले दो-तीन दिनों में उनके यहां कहां पर बड़े पैमाने में कचरा एकठ्ठा होता हैं, उन स्थानों को चिन्हांकित कर साफ करवाना प्रारंभ करेंगे

मई महीने में नाले और नालियों का बड़ा सफाई अभियान चलाया जायेगा ताकि जब वर्षा होगी उस समय सड़कों एवं गलियों पर जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी

दमोह

आमजन समय पर अपने करो का भुगतान करें नगर के विकास के कामों को बहुत अच्छे तरीके से संचालित किया जा सके

जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, दिए गये अहृम दिशा-निर्देश

हमने दो-तीन चीजें तय की हैं। पहला हमने तय किया हैं कि बारिश शुरू होने से पहले यानी की मई महीने के अंदर सभी नगरीय निकायों में नाले और नालियां हैं, इनका एक बड़ा सफाई अभियान चलाया जायेगा ताकि जब वर्षा होगी उस समय सड़कों एवं गलियों पर जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी और नागरिकों को बिल्कुल भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सभी नगरीय निकायों के नगर पालिका अधिकारी प्लान बनाये। इस आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए। हम इस प्लान को 01 मई से 5 मई के बीच में क्रियान्वयन प्रारंभ करेंगे। आमजनों से कहा आपके घरों के चारों ओर नालियों की सफाई और दुकानों के चारों ओर जितनी नालियां हैं उनकी सफाई का काम शुरू किया जायेगा। यदि नालियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण हैं तो वह अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इस काम में आप नगर पालिका का सहयोग करिए ताकि बारिश में आपदा प्रबंधन और जल भराव की स्थिति को रोकने के लिए यह सबसे कारगर उपाय है और इस कार्य के लिए आप सभी से सहयोग की अपेक्षा की हैं। नाले और नालियों की सफाई को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं।

जिस प्रकार से दमोह में 22 स्थान चयनित किए थे, जहां पर बड़े पैमाने पर कचरा इकट्ठा होता हैं उनको हटाने का के लिए आज जिले के सारे नगरीय निकायों को निर्देशित किया हैं। वे अगले दो-तीन दिनों के अंदर उनके यहां पर कहां पर बड़े पैमाने में कचरा एकठ्ठा होता हैं, उन स्थानों को चिन्हांकित करके वहां से सुबह 08 बजे के पहले कचरा साफ करवाना प्रारंभ करेंगे। नालियों की सफाई और कचरे की सफाई के फोटोग्राफ्स भी जनता के बीच में लेकर जाएंगे। नागरिकों से कहा यदि आपको कहीं पर ऐसा लगता है कि यहां पर नाली की सफाई नहीं हो रही है या फिर कचरे की सफाई नहीं हो रही हैं तो आप दमोह हेल्पलाइन के माध्यम से या मेरे सोशल मीडिया पर आप इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। यह दो बड़े मिशन हम शुरू कर रहे हैं।

करों की वसूली के संबंध में सभी से आग्रह करते हुये कहा हैं कि नगर पालिकाएं स्वत: निकाय हैं इसलिए इनको आय अर्जन करना बहुत जरूरी है, उनके आय के स्रोत यदि कमजोर पड़ते हैं तो नगर पालिका, नगरीय निकाय विकास के काम ढंग से नहीं कर पाती है, इसलिए खास तौर से संपत्ति कर और जल कर इनकी वसूली पर ध्यान देंगे। सभी से आग्रह करते हुये कहा कि आप समय पर अपने करो का भुगतान करें ताकि आपकी जो नगरीय निकाय हैं वह नगर के विकास के कामों को बहुत अच्छे तरीके से संचालित कर सके।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View