कलेक्टर ने दोना, पत्तल निर्माण ईकाईयों का किया भ्रमण
जबलपुर
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने नर्मदा घाटों व नदी संरक्षण के लिये कहा नदी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही स्वच्छता बनाये रखें। श्रद्धालू पूजन उपरांत सामग्री को निर्धारित स्थल पर रखें, दीपदान में पत्तों के दोने या ऐसे कागज के दोने का उपयोग करें जिसमें प्लास्टिक न हो। कलेक्टर श्री सक्सेना ने आज इसी उद्देश्य से दोना, पत्तल निर्माण ईकाईयों का भ्रमण किया। उन्होंने बल्देबबाग में तथा कटंगी बायपास में कागज के दोने बनाने वाले ईकाईयों का निरीक्षण कर दोने निर्माताओं से कहा कि वे दीपदान के लिये कागज के दोने बनायें जिसमें प्लास्टिक कोटेड न हो। दोने निर्माण ऐजेंसी ने भी खुशी-खुशी इस पुण्य कार्य में अपनी सेवायें देने के लिये तैयार हो गये। इसी क्रम में कलेक्टर ने रिछाई औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर जबाली पेपर लिमिटेड का भी निरीक्षण किया।




