31.6 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

अब तक लगभग पौने तीन करोड़ की धनराशि और 85 लाख रूपए मूल्य की लगभग साढ़े 94 हजार लिटर अवैध शराब जब्त 

3 करोड़ 41 लाख से अधिक मूल्य के गहनें एवं अन्य धातुओं की भी हुई है जब्ती  

ग्वालियर

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिये एसएसटी व एफएसटी सहित अन्य एजेंसियों द्वारा कार्रवाई जारी

जिले में विधानसभा आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये अभियान बतौर अवैध धनराशि, अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की जब्ती जारी है। अब तक जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग पौने तीन करोड़ रूपए की धनराशि जब्त की जा चुकी है। साथ ही लगभग 85 लाख रूपए मूल्य की 94 हजार 588 लिटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। इसके अलावा लगभग 70 लाख रूपए मूल्य के करीबन 5 लाख 18 हजार ग्राम अन्य मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। साथ ही लगभग 3 करोड़ 42 लाख रूपए लागत की 5 हजार 952 ग्राम से अधिक गहने व अन्य धातुएँ भी बरामद हुए हैं।

जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वाहनों की जाँच के लिये 18 नाके स्थापित किए गए हैं। सीमावर्ती नाकों सहित इन नाकों पर एसएसटी 24 घंटे निगरानी रख रही है। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में एफएसटी व अन्य एजेंसियों द्वारा भी लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार सीमावर्ती नाकों व अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त दल भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आचार संहिता का पालन करा रहे हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में अब तक 4 लाख 28 हजार रूपए की धनराशि और लगभग साढ़े सात लाख रूपए लागत के 6 हजार 537 लिटर अवैध शराब की जब्ती की गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के अंतर्गत अब तक लगभग एक करोड़ 31 लाख रूपए की धनराशि और लगभग 3 लाख रूपए से अधिक मूल्य की 2 हजार 538 लिटर अवैध शराब व साढ़े 3 लाख रूपए से अधिक मूल्य के 3705 ग्राम अन्य अवैध मादक पदार्थ जब्त हो चुके हैं।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में अब तक लगभग 21 लाख रूपए की धनराशि व 6 लाख रूपए से अधिक मूल्य की लगभग 6 हजार 467 लिटर अवैध मदिरा और लगभग 67 लाख रूपए मूल्य के 5 लाख 12 हजार ग्राम से अधिक अन्य मादक पदार्थों की जब्ती हुई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण में लगभग 66 लाख 18 हजार रूपए की धनराशि व लगभग पौने दो लाख रूपए मूल्य की 6 हजार 397 लिटर से अधिक अवैध मदिरा जब्त की गई है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भितरवार के अंतर्गत लगभग 18 लाख रूपए की धनराशि और लगभग 54 लाख रूपए मूल्य की 62 हजार लिटर से अधिक अवैध मदिरा जब्त हुई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के अंतर्गत लगभग सवा 4 लाख रूपए की धनराशि व लगभग 12 लाख रूपए मूल्य की करीबन 10 हजार 622 लिटर से ज्यादा अवैध मदिरा जब्त की गई है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View