9 किलो 923 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 98 हजार रूपये का जप्त

गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,

सिहोरा

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खितौला की टीम द्वारा 9 किलो 923 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना खितौला में दिनांक 21-3-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिहोरा रेल्वे स्टेशन के बाहर हनुमान जी मंदिर के पास तीन व्यक्ति गंाजा की सप्लाई करने के लिये आये हैं सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई सिहोरा रेल्वे स्टेशन के बाहर हनुमान जी के मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये के तीन व्यक्ति आते दिखे जिनमें से 2 व्यक्ति ट्राली बैग लिये थे, तीनों पुलिस केा देखकर भागने लगे, एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया, 2 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम विनीत पटैल उम्र 45 वर्ष निवासी सिंगलदीप थाना पनागर एवं आयुष मरावी उम्र 21 वषर््ा निवासी वार्ड नम्बर 43 बिलासपुर थाना तुरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया तथा भागने वाले का नाम रिजवान खान उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 3 अम्बेडकर वार्ड बालाघाट बताये। सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर वनीत पटेल के पास वीवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाइल, ग्रे रंग के ट्राली बैग में पारदर्शी पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, आयुष मरावी की तलाशी लेने पर एक इनफिनिक्श कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाइल, एवं ट्राली बैग मेें पारदर्शी पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, दोनों आरोपियों के कब्जे से मिले गांजे की तौल करने पर कुल 9 किलो 923 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 98 हजार रूपये का होना पाया गया। 9 किलो 923 ग्राम गांजा एवं 2 मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों केा अवैध मादक पदार्थ गंाजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी खितौला श्रीमति अर्चना सिंह जाट के नेतृत्व मंे उप निरीक्षक आर बी मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विष्णुदत्त शुक्ला, बुध्ददेव सिंह. आरक्षक संदीप द्विवेदी, मयंक शुक्ला, मनोज दुबे, राजेश सिंह, विजय यादव, .जितेंद्र राय, .अखिलेश चतुर्वेदी, मिराजुद्दीन खान, श्याम उइके, चालक आरक्षक रमेश रैदास एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही ।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View