पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
जबलपुर
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) श्रीमती सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना गढा एवं गोरखपुर की टीम द्वारा ३ आरोपियों को 3 देशी पिस्टल एवं 3 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
आरोपी समेत अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, वीरेन्द्र सिंह , सत्यसेन, आरक्षक त्रिलोक, राजेश, विनय एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटैल तथा थाना गोरखपुर के सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, थाना गढ़ा के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण, प्रेम नारायण, आरक्षक संतोष जाट एवं थाना गोरखपुर के चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, आरक्षक रामकृष्ण शर्मा, उमाशंकर की सराहनीय भूमिका रही।




