सुरक्षा के गुब्बारे: लखनऊ हादसे के बाद जबलपुर कलेक्ट्रेट पर अनोखा प्रदर्शन, फूटे दावों के रंग

कागजों पर सिमटी सुरक्षा व्यवस्था, पहली आपदा में टूट जाता है दम; जांच और कार्रवाई की मांग

जबलपुर।

लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में 15 मासूमों की असामयिक और दर्दनाक मौत की गूंज अब देशव्यापी होने लगी है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर न्यायधानी जबलपुर में भी आक्रोश की चिंगारी भड़क उठी है। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ एक बेहद अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

हवा में उड़ाए साबुन के गुब्बारे

मंगवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए सपा कार्यकर्ताओं ने किसी पारंपरिक नारेबाजी या पुतला दहन के बजाय, हवा में साबुन के पानी से बने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। यह प्रदर्शन देखने में जितना शांत था, इसका संदेश उतना ही तीखा और गंभीर था। परिसर में आने-जाने वाले लोग इस अनूठे विरोध को कौतूहलवश देखते नजर आए।

जैसे ये गुब्बारे पल भर में हवा में विलीन हो जाते हैं, ठीक वैसे ही सरकार की सुरक्षा व्यवस्था..

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जिस तरह साबुन के ये रंग-बिरंगे गुब्बारे देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं लेकिन कुछ ही क्षणों में फूट जाते हैं; ठीक उसी तरह सूबे की सरकार और प्रशासन द्वारा कागजों पर बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था भी पहली ही आपदा या हादसे के सामने दम तोड़ देती है।”

कमर्शियल इमारतों के ‘फायर एग्जिट’ पर उठे सवाल

आशीष मिश्रा ने व्यावसायिक (कमर्शियल) इमारतों में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को एक बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मॉल्स, अस्पतालों और व्यावसायिक परिसरों में ‘फायर एग्जिट’ (आपातकालीन निकास) और अन्य अग्निशमन मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस लापरवाही के दोषी अधिकारियों और रसूखदार बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ तत्काल सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

शासन स्तर तक पहुंचेगी बात: प्रशासन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कलेक्ट्रेट की ओर से ज्ञापन लेने पहुंचे पुष्पेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस ज्ञापन और उनकी मांगों को तत्काल शासन स्तर (उच्च अधिकारियों) तक पहुंचा दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में लखनऊ हादसे के पीड़ितों को न्याय देने और जबलपुर की ऊंची इमारतों का तत्काल फायर ऑडिट कराने की मांग की।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View