अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नियुक्तियों का सिलसिला जारी है।
भोपाल / जबलपुर
इसी कड़ी में जबलपुर महिला कांग्रेस (#मझौली ग्रामीण कांग्रेस) की जुझारी, लगनशील और बेहद मेहनती नेत्री श्रीमती अर्चना दहिया जी को उनकी संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए #नरसिंहपुर महिला कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती ममता चंद्राकर जी, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी सेतिया जी एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री ममता विशिष्ट जी के दिशा-निर्देशन और सहमति से की गई है।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
श्रीमती अर्चना दहिया जी को इस महत्वपूर्ण और नवीन दायित्व मिलने पर जबलपुर, मझौली, नरसिंहपुर समेत पूरे प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजे हैं।
“हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय अर्चना दहिया जी अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और समर्पण से नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को एक नई मजबूती देने का कार्य पूरी प्रामाणिकता के साथ करेंगी।”
— महिला कांग्रेस नेतृत्व व कार्यकर्ता




