मातृ-शिशु मृत्यु पर लापरवाही पड़ी भारी, वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति के निर्देश; सीधे तय होगी जवाबदेही

जनस्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कटनी जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है

कटनी

शनिवार को स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए दो टूक कहा कि जमीनी स्तर पर लापरवाही के कारण यदि किसी मां या नवजात शिशु की जान जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वालों की वेतन वृद्धि रोकने, नोटिस जारी करने और सेवा समाप्ति के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अब केवल कागजी समीक्षा नहीं होगी, बल्कि सीधे जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने जहां एक ओर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मैदानी अमले की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर लापरवाही को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पांडेय सहित स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मुस्तैद रहे।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को समाज की नींव बताते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का पहली तिमाही (First Trimester) में ही अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

कोई भी पात्र गर्भवती महिला का नाम ‘अनमोल पोर्टल’ पर दर्ज होने से नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष काउंसलिंग शिविर आयोजित किए जाएं और जरूरी दस्तावेजों की कमी को मौके पर ही पूरा कराया जाए।”

कलेक्टर ने मैदानी कर्मचारियों को याद दिलाया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सही पोषण, समय पर उपचार और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में आगामी 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले के चिन्हित 1,79,737 बच्चों में से एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर पाई गई चूक को बेहद गंभीर लापरवाही मानकर सीधे निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View