दूसरे दिन की जांच में 6 मिलों में 947 क्विंटल की कमी पायी गई
बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशों के बाद खाद्य आपूर्ति और नागरिक आपूर्ति निगम तथा वेयरहाउस द्वारा जिले की राइस मिलो की सघन जांच जारी है। दो दिनों से अब तक 11 मिलों की जांच की गई है। इनमें कमियां सामने आई है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर ने बताया कि सोमवार को 5 मिलो में जांच के दौरान कुल 304 क्विंटल चावल का अंतर पाया गया। इसमें अम्बिका एग्रो राइस मिल में 36 क्विंटल चावल कम, अम्बिका इंडस्ट्रीज राइस मिल में 11 क्विंटल चावल अधिक पाया गया। इसी तरह अम्बिका राइस मिल में 112 क्विंटल चावल कम, एमएम राइस मिल कोसमी में 145 क्विंटल चावल कम पाया गया। जबकि गुरुदेव राइस मिल में बिजली खपत में अंतर पाया गया है।
इसी तरह दूसरे दिन चली जांच की कार्यवाही में महाजन राइस मिल भेंडारा खैरलांजी में 47 क्विंटल चावल कम, एमके एग्रो राइस मिल अतरी खैरलांजी में 225 क्विंटल एफआरके मिक्स बाहर का चावल जप्त किया गया। इसके अलावा अग्रवाल इंडस्ट्रीस नवेगांव खैरलांजी में 29 क्विंटल चावल कम पाया गया। तोलानी राइस मिल वारासिवनी में 56 क्विंटल धान कम तथा 4600 मीटर रीडिंग भी कम पायी गई। इस तरह बालाजी राइस उद्योग वारासिवनी में 600 क्विंटल धान कम पायी गई।




