डॉ. शैलेन्द्र शर्मा कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त

मध्यप्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें कटनी में पदस्थ तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कटनी

अनुभव और सहजता का मिला सम्मान

डॉ. शर्मा को संगठन में यह नवीन दायित्व उनके पूर्व के कार्यों और अनुभव को देखते हुए दिया गया है। इससे पहले वे प्रांतीय महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने संघ के कार्यों को बड़ी ही सहजता, सरलता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाया था, जिसे देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

शुभकामनाओं का लगा तांता

जैसे ही डॉ. शैलेन्द्र शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर कटनी पहुँची, उनके शुभचिंतकों, राजस्व विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. शर्मा की कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ हमेशा से सराहनीय रही है। उनका उपाध्यक्ष बनना न केवल संघ के लिए बल्कि जिले के प्रशासनिक गौरव के लिए भी सुखद है।”

 — सहयोगियों का संदेश

उनके परिचितों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके यशस्वी भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View