कलेक्टर आशीष तिवारी का बड़ा एक्शन; लापरवाही पर दो नायब तहसीलदारों पर जुर्माना, पाइपलाइन तोड़ने वाले ठेकेदार पर FIR के निर्देश

कलेक्ट्रेट की समय-सीमा (TL) बैठक में कड़े तेवर, सीएम हेल्पलाइन और राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

कटनी
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और जनता के काम समय पर न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) की बैठक में कलेक्टर ने दो नायब तहसीलदारों पर जुर्माना लगाने और जल जीवन मिशन की पाइपलाइन को नुकसान पहुँचाने वाले बीएसएनएल (BSNL) के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
 लापरवाही पर गिली गाज: नायब तहसीलदारों पर जुर्माना और ठेकेदार पर FIR
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी के सामने जनहित से जुड़े दो गंभीर मामले आए, जिस पर उन्होंने तत्काल कड़ा एक्शन लिया:
1. पाइपलाइन तोड़ने पर FIR: विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन को बीएसएनएल (BSNL) के ठेकेदार द्वारा खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। कलेक्टर ने इसे शासकीय संपत्ति को नुकसान और जनता के हक पर चोट मानते हुए ठेकेदार के विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
2. राजस्व अधिकारियों पर जुर्माना:लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय-सीमा बीत जाने के बाद भी सीमांकन प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर ने भारी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही के दोषी नायब तहसीलदार सिन्‍गौड़ी व देवराकला राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार देवराकला अवंतिका तिवारी पर जुर्माना (शास्ति) अधिरोपित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज और लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की:
सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline): मासिक ग्रेडिंग में सुधार के लिए जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा, वन, कृषि, स्वास्थ्य और राजस्व सहित सभी विभागों को लंबित शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने की हिदायत दी गई।
हितग्राही मूलक योजनाएं: एमएसएमई, हॉर्टीकल्चर, मत्स्य पालन और जनजातीय कार्य विभाग को स्वरोजगार योजनाओं में तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया।
आयुष्मान कार्ड में तेजी: सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि 12 से 14 मई के बीच 381 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। कलेक्टर ने इस कार्य की गति और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए।
राजस्व एवं फार्मर आईडी: राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कार्य में तेजी लाने और बकेटिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डेटा डिजिटाइजेशन और 7वीं लघु सिंचाई कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू
जिले में 1 मई से शुरू हुए जनगणना 2027 के अंतर्गत ‘मकान सूचीकरण’ (House Listing) कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड का भ्रमण कर कार्य का जायजा लें और तय समय-सीमा के भीतर मकान सूचीकरण का काम शत-प्रतिशत पूरा सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके, जिले के सभी एसडीएम (SDM), उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त विमल चौरसिया, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View