30 करोड़ के लोन का झांसा देकर 54.40 लाख की महाठगी, मुख्य आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

मझौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की फाइनेंस कंपनी से सस्ते ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर की थी धोखाधड़ी

 * पुलिस रिमांड के बाद आरोपी सचिन पिल्लई को न्यायालय में किया गया पेश, सह-आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश जारी

मझौली /जबलपुर

कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपये का भारी-भरकम लोन दिलाने का सब्जबाग दिखाकर एक व्यक्ति से 54 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साई सदन साक्षी सिहोरा रोड, मझौली निवासी नरेन्द्र सिंह परिहार (47) ने मझौली थाने एवं एसडीओपी सिहोरा कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अनावेदक बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई ने आपसी मिलीभगत (एक राय) कर फरियादी को मुंबई के गोरेगांव स्थित ‘ए.टी. फिनवेस्ट प्रायवेट लिमिटेड’ से बेहद कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया।

किस्तों में हड़पे 54.40 लाख रुपये

आरोपियों ने लोन की प्रोसेसिंग और अन्य खर्चों के नाम पर 8 अक्टूबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से 52,40,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराए। इसके अलावा आरोपियों ने 2,00,000 रुपये नकद भी वसूले। इस प्रकार कुल 54 लाख 40 हजार रुपये हड़पने के बाद जब लोन नहीं मिला, तो फरियादी को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों की जांच के बाद मझौली पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 485/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन एवं एसडीओपी सिहोरा मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे आरोपी सचिन पिल्लई पिता एम.जी. धनराज (47), निवासी मकान नंबर 892, गली नंबर 18, काली मंदिर के पीछे, सदर, थाना कैंट, जिला जबलपुर को धर दबोचा। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं सह-आरोपी बृजेश तिवारी की भूमिका और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन तथा एसडीओपी सिहोरा मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली पूर्वा चौरसिया, उपनिरीक्षक (SI) चंद्रभान, प्रधान आरक्षक आशीष असाटी, रामजी पांडे एवं थाना मझौली के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View