बेटे की फर्म ‘साईं ट्रेडर्स’ को नियम विरुद्ध 43 लाख से अधिक का भुगतान कर पहुंचाया निजी लाभ

जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का कड़ा रुख; जीएसटी बकाया की जांच वाणिज्यिक कर विभाग को सौंपी

कटनी।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरवारी में शासकीय राशि के गबन और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 40 एवं धारा 89 के तहत कार्रवाई करते हुए मुरवारी के सरपंच अजय कुमार लोधी को पद से पृथक कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें आगामी 6 वर्षों के लिए चुनाव लड़ने हेतु निरर्हित (अयोग्य) घोषित किया गया है। वहीं, मामले में संलिप्त तत्कालीन पंचायत सचिव बशरुल हक मंसूरी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोक दी गई है।

बेटे की फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़े वित्तीय नियम

जांच रिपोर्ट के अनुसार, सरपंच अजय कुमार लोधी ने अपने पद व अधिकारों का दुरुपयोग कर अपने पुत्र निशांत कुमार लोधी की फर्म ‘साईं ट्रेडर्स’ को सामग्री प्रदाय के नाम पर सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया। अभिलेखों के सत्यापन में कुल 46 लाख 55 हजार 199 रुपये का भुगतान पूरी तरह नियम विरुद्ध पाया गया:

साईं ट्रेडर्स को भुगतान: सामग्री क्रय मद में लगभग 43,27,393 रुपये का भुगतान।

परिवहन भाड़ा: नालियों का कचरा और मुरूम परिवहन के नाम पर 2,42,440 रुपये।

नल-जल योजना: सामग्री क्रय में 81,834 रुपये की अनियमितता।

दवा क्रय: संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु दवाओं के नाम पर 3,532 रुपये का नियम विरुद्ध आहरण।

जीएसटी चोरी की भी होगी जांच

सीईओ जिला पंचायत ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि फर्म ‘साईं ट्रेडर्स’ द्वारा किए गए सामग्री प्रदाय पर बकाया जीएसटी (GST) एवं सीजीएसटी (CGST) की जांच के लिए मामला तत्काल वाणिज्यिक कर विभाग को भेजा जाए, ताकि शासन के राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन का कड़ा संदेश: जनता का धन हड़पने वालों पर कोई रहम नहीं

जिला स्तरीय जांच समिति के प्रतिवेदन, साक्ष्यों और पक्षकारों की सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई। जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि पंचायतों को मिलने वाला विकास फंड जनता की अमानत है। पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर पारिवारिक फर्मों को लाभ पहुंचाने और वित्तीय प्रक्रियाओं की अनदेखी करने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View