रेत माफिया के ठिकाने पर खनिज-राजस्व व पुलिस की संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक, 400 घन मीटर अवैध रेत जब्त

सूचना मिलते ही सीएसपी बरगी और सहायक खनिज अधिकारी ने भारी बल के साथ मारा छापा

 * दस्तावेज नहीं दिखा सके अवैध कारोबारी, खनिज अधिनियम के तहत सख्त प्रकरण दर्ज

जबलपुर (मझौली दर्पण)।

जिले में खनिज संपदा की खुली लूट और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकते हुए माफिया पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को जबलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मानेगांव में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औचक दबिश देकर रेत के बड़े अवैध सिंडिकेट को बेनकाब किया। प्रशासनिक टीम ने मौके से करीब 400 घन मीटर अवैध रूप से डंप कर रखी गई रेत जब्त कर माफिया की कमर तोड़ दी है। अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

मुखबिर की पुख्ता सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, नर्मदा कछार और आसपास के इलाकों से अवैध तरीके से रेत निकालकर मानेगांव के सुनसान इलाकों में बड़े पैमाने पर स्टॉक किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को जैसे ही मुखबिर से पुख्ता लोकेशन मिली, प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए तीन विभागों का साझा दल तैयार किया। सीएसपी बरगी और सहायक खनिज अधिकारी विवेकानंद यादव के नेतृत्व में जब संयुक्त दल ने मानेगांव स्थित चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी, तो वहां रेत के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे मिले।

नहीं मिले दस्तावेज, मौके पर ही हुई जब्ती

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से स्टॉक, टीपी (ट्रांजिट पास) और रॉयल्टी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बिना किसी अनुमति के खुलेआम चल रहे इस भंडारण स्थल की पैमाइश कराई गई, जिसमें लगभग 400 घन मीटर रेत अवैध पाई गई। टीम ने पंचनामा तैयार कर पूरी रेत को तुरंत प्रशासनिक सुपुर्दगी में ले लिया।

खनिज नियमों के तहत प्रकरण, माफिया में खलबली

कार्रवाई में राजस्व अमले के साथ पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि किसी भी प्रकार के विरोध या टकराव की स्थिति न बने। सहायक खनिज अधिकारी विवेकानंद यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जमीन मालिक और इस अवैध स्टॉक से जुड़े चेहरों की पहचान कर उन पर भारी अर्थदंड और दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट दो टूक चेतावनी दी है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, अवैध उत्खनन, परिवहन और डंपिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह धरपकड़ अभियान आगे भी बिना रुके जारी रहेगा।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View