धान खरीदी कमीशन के नाम पर मांगी थी 1 लाख रुपये की घूस, ₹3 प्रति क्विंटल के हिसाब से तय हुआ था सौदा

सतना के प्रेम नगर स्थित किराए के मकान पर लोकायुक्त टीम ने मारा छापा; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सतना/रीवा।

मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बुधवार, 19 अगस्त को रीवा लोकायुक्त की विशेष टीम ने सतना में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कृष्ण चंद्र शर्मा (के.सी. शर्मा) को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। यह कार्रवाई सतना के प्रेम नगर स्थित उनके किराए के आवास पर की गई।

धान खरीदी के कमीशन में मांगा था ‘कट’

जानकारी के मुताबिक, नागौद शाखा के समिति प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा ने वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 32,300 क्विंटल धान का उपार्जन किया था। इस धान खरीदी के एवज में मिलने वाले वैध कमीशन के भुगतान को लेकर आरोपी बैंक CEO के.सी. शर्मा द्वारा 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता ने परेशान होकर पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा से की।

सत्यापन में ₹3 प्रति क्विंटल के हिसाब से तय हुआ था सौदा

लोकायुक्त पुलिस द्वारा गोपनीय सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी CEO ने ₹3 प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल ₹96,000 की घूस लेना तय किया था। शिकायत की सत्यता प्रमाणित होते ही लोकायुक्त रीवा की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

किराए के मकान पर दबिश, केमिकल लगे नोटों के साथ धरे गए

योजना के तहत जैसे ही फरियादी सिद्धार्थ ओझा रिश्वत की रकम लेकर प्रेम नगर स्थित CEO के किराए के मकान पर पहुंचे और 96 हजार रुपये दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश दे दी। नोट बरामदगी और हाथ धुलवाने पर रंग गुलाबी आते ही लोकायुक्त टीम ने के.सी. शर्मा को हिरासत में ले लिया।

आरोपी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View