सीईओ का औचक निरीक्षण: स्कूल में मीनू गायब और बच्चे नदारद मिलने पर जताई नाराजगी, अपूर्ण पीएम आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश

शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई में मध्यान्ह भोजन की खुली पोल, खराब हैंडपंप को सुधारने के निर्देश

 ग्राम खाम्हा में 31 अपूर्ण पीएम आवासों के हितग्राहियों से घर-घर जाकर किया संवाद, आवास प्लस 2.0 का हुआ पुनः सत्यापन।

ढीमरखेड़ा/कटनी

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशन में जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री युजवेंद्र कोरी ने क्षेत्र के विद्यालयों और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां शिक्षा विभाग और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं, वहीं पीएम आवास के हितग्राहियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की समझाइश दी गई

सीईओ श्री युजवेंद्र कोरी ने शिक्षा की गुणवत्ता और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई और प्राथमिक शिक्षा गारंटी शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही, शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन ने सीईओ को बताया कि कुछ विषयों की पाठ्यपुस्तकें अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं।

श्री कोरी ने शिक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों से सतत संपर्क स्थापित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, गर्मागर्म और स्वादिष्ट भोजन अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। स्कूल परिसर में हैंडपंप खराब पाए जाने पर उन्होंने तत्काल इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

स्कूली व्यवस्थाओं को देखने के बाद सीईओ श्री कोरी ग्राम पंचायत खाम्हा पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। ग्राम पंचायत में स्वीकृत कुल 62 आवासों में से 31 आवास अब तक अपूर्ण हैं। सीईओ ने राजकुमार, सुनीता बाई, सचिन कोल, बलराम सहित अन्य हितग्राहियों से घर-घर जाकर और समूह में चर्चा की और आवास पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने सभी को समझाइश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान ‘आवास प्लस 2.0’ योजना के तहत शेष 101 हितग्राहियों में से दुर्गा, राजमणि, आरती, राधा, अंजनी, वंदना एवं अन्य पात्रों का पुनः सत्यापन (Re-verification) भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएम आवास (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिषेक भार्गव, गणेश मेहरा, कृष्ण कुमार लोधी, सुशील चौधरी, अंजू कोल, अजय कुमार पटेल और भुवनेश्वर बर्मन सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रशासनिक मुस्तैदी और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए ‘मझौली दर्पण न्यूज’

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View