माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो डंपर व ट्रैक्टर जप्त, 80 ट्रॉली अवैध रेत पकड़ी

जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के कड़े निर्देशों के बाद जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है

पाटन/जबलपुर

 पाटन अनुभाग में माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसडीएम पाटन मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए रेत का अवैध परिवहन करते दो डंपर और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। इसके साथ ही, ग्राम मड़वा और पिपरिया में भारी मात्रा में डंप की गई करीब 80 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण भी पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अमले ने दो और तीन जून को पाटन अनुभाग के अंतर्गत आने वाली कटंगी एवं पाटन तहसील में हिरन नदी से सटे संवेदनशील इलाकों और मुख्य सड़क मार्गों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।

 कटंगी में ट्रैक्टर जप्त: ग्राम कटंगी में चेकिंग के दौरान नदी किनारे से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने ट्रैक्टर को मौके पर ही जप्त कर कटंगी थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

नुनसर टोल गेट पर दो डंपर सीज: नुनसर टोल गेट के पास रेत के अवैध परिवहन में लिप्त दो बड़े डंपरों पर कार्रवाई की गई। इनमें से एक डंपर बिना किसी रॉयल्टी या टीपी (Transport Permit) के धड़ल्ले से रेत ले जा रहा था, जबकि दूसरा डंपर क्षमता से अधिक (ओवरलोडिंग) रेत से भरा हुआ था। दोनों डंपरों को नुनसर पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

 मड़वा और पिपरिया में 80 ट्रॉली रेत जप्त:प्रशासन को सबसे बड़ी कामयाबी ग्राम मड़वा और पिपरिया में मिली। यहाँ माफियाओं द्वारा अवैध रूप से डंप करके रखी गई करीब 80 ट्रॉली (लगभग 240 घन मीटर) खनिज रेत का जप्त किया गया।

एक्शन में रहा पूरा प्रशासनिक अमला

इस पूरी बड़ी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने में एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह के साथ तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार जय सिंग धुर्वे, नायब तहसीलदार रश्मि चौधरी और खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव सहित राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग का पूरा अमला मुस्तैद रहा।

अवैध उत्खनन और परिवहन के इन सभी मामलों में केस दर्ज कर लिए गए हैं। खनिज विभाग के माध्यम से इन प्रकरणों को वैधानिक कार्रवाई और भारी जुर्माने के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जा रहा है। अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

 मानवेन्द्र सिंह, एसडीएम पाटन

प्रशासन की इस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और त्वरित कार्रवाई से साफ है कि क्षेत्र में प्राकृतिक संपदा का दोहन करने वाले माफियाओं की अब खैर नहीं है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View