बिजली बिल से मुक्ति का महाअभियान: मध्य प्रदेश में ‘सोलर चाचा’ दिलाएंगे पीएम सूर्य घर योजना का लाभ; मार्च 2027 तक का मौका

मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए अब भारी-भरकम बिजली बिलों से हमेशा के लिए मुक्ति पाने का सुनहरा मौका है।

भोपाल / जबलपुर

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ (PMSGMBY) के तहत प्रदेशवासियों को घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने और भारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए मार्च 2027 तक की समय-सीमा तय की गई है।

मध्य प्रदेश में इस योजना को लेकर जनता के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक प्रदेश के 2 लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना के अंतर्गत अपना नामांकन करा चुके हैं।

 अब व्हाट्सएप्प पर मिलेंगे हर सवाल के जवाब; लॉन्च हुआ “सोलर चाचा” चैटबॉट

आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बनाने के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने एक अनूठी पहल की है। विभाग द्वारा एक आधिकारिक व्हाट्सएप्प चैटबॉट “सोलर चाचा” का शुभारंभ किया गया है।

क्या है ‘सोलर चाचा’ चैटबॉट? यह एक डिजिटल सहायक है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल पर योजना से जुड़ी हर प्रमाणित और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकता है। सब्सिडी कितनी मिलेगी, आवेदन कैसे करना है और वेंडर का चयन कैसे होगा, इन सभी सवालों के जवाब “सोलर चाचा” चुटकियों में देंगे।

कैसे शुरू करें अपना सोलर सफर?

योजना से जुड़ना और “सोलर चाचा” से मदद पाना बेहद आसान है। नागरिक नीचे दिए गए दो तरीकों से इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:

 1. व्हाट्सएप्प मैसेज:अपने मोबाइल से 8815107640 नंबर पर ‘Hello’ लिखकर भेजें।

 2. QR कोड: विभाग द्वारा जारी आधिकारिक क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके सीधे चैटबॉट से जुड़ें।

क्यों खास है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

 मुफ्त बिजली: योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है।

 शानदार सब्सिडी: केंद्र सरकार द्वारा रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना पर भारी वित्तीय सहायता (सब्सिडी) सीधे बैंक खाते में दी जा रही है।

 अतिरिक्त कमाई:यदि आपके सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो आप उसे ग्रिड को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।

ऊर्जा विभाग की अपील: मार्च 2027 के बाद इस विशेष सब्सिडी का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आज ही अपने घर की छत पर सोलर लगवाएं, पर्यावरण बचाएं और पैसों की बचत करें।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View